मुख्य संपादक:- सुनिता राजेंद्र महाडिक
बातमी व जाहिराती साठी संपर्क करा:- 9273165283
आइडियल पत्रकार संघटना की राष्ट्रीय टीम की विशेष बैठक, ठाणे जिला अध्यक्ष सुनीता राजेंद्र महाडिक के निवासस्थान पर संपन्न
आज आइडियल पत्रकार संघ के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सूर्यकांत दादा कदम चाळीसगाव स्थित ठाणे जिला अध्यक्ष सौ. सुनीता राजेंद्र महाडिक के निवासस्थान पर विशेष भेंट हेतु पहुंचे। इस अवसर पर संघ की गतिविधियों की समीक्षा की गई और आनेवाले समय में संघ को और अधिक मजबूत व व्यापक बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा और केंद्रीय संपर्क प्रमुख लक्ष्मण आबा सूर्यवंशी किसी आवश्यक कार्यवश प्रत्यक्ष रूप से शरीक नहीं हो सके, लेकिन दोनों से फोन पर संपर्क कर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई व मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।
यह बैठक न केवल संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण रही, बल्कि आगामी योजनाओं और पत्रकारों के हित में कार्य करने की दिशा में भी कई अहम निर्णय लिए गए।


Post a Comment
0 Comments