Type Here to Get Search Results !

आइडियल पत्रकार संघ की चालीसगांव में बैठक – महत्वपूर्ण निर्णय, नई नियुक्तियां और बप्पा का दर्शन






मुख्य संपादक:- सौ सुनिता राजेंद्र महाडिक 
बातमी व जाहिरातीसाठी संपर्क करा 


चालीसगांव :
पत्रकारिता में एक नया आदर्श स्थापित करने वाला और देशभर के पत्रकारों का आधारस्तंभ बने “आइडियल पत्रकार संघ” लगातार अपने संगठन का दायरा मजबूत कर रहा है। अब तक 20 राज्यों से 7000 से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं। यह संगठन सिर्फ संगठनात्मक शक्ति नहीं, बल्कि पत्रकारों के अधिकारों के लिए लड़ने वाला सच्चा साथी है।

इस संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक चालीसगांव में संपन्न हुई। विशेष बात यह रही कि यह बैठक ठाणे जिला अध्यक्ष सौ. सुनीता राजेंद्र महाडिक के निवास स्थान पर आयोजित की गई, जहां सभी पदाधिकारियों ने बप्पा का दर्शन कर संगठन की प्रगति के लिए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सौ. सुनीता राजेंद्र महाडिक के पति और समाजसेवक श्री. राजेंद्र खंडू महाडिक भी उपस्थित रहे।

इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. अजय मिश्रा दादा, केंद्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम दादा, केंद्रीय संपर्क प्रमुख आबा सुर्यवंशी दादा, महिला प्रकोष्ठ महासचिव जमुना ताई चव्हाण, पालघर जिला अध्यक्ष रुचि ताई सहित कई मान्यवर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, महिला पत्रकारों को अवसर, पत्रकारों के लिए कल्याणकारी योजनाएं और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही नए सदस्यों की नियुक्ति कर संगठन को और सशक्त बनाने के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

आइडियल पत्रकार संघ केवल एक संगठन नहीं है, बल्कि पत्रकारों के लिए एक परिवार है। यह संगठन पत्रकारिता में आदर्श, पारदर्शिता और सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए काम कर रहा है और देशभर के पत्रकारों की आवाज बन चुका है।

Post a Comment

0 Comments